{"_id":"67f95b2e4d2c6c49920befc2","slug":"tiger-seen-on-the-road-near-suheli-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-143310-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुहेली नदी के पास सड़क पर दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुहेली नदी के पास सड़क पर दिखा बाघ
विज्ञापन
दुधवा मार्ग पर सुहेली नदी के पास टहलता बाघ। वीडियो ग्रैब
गौरीफंटा। बृहस्पतिवार की देर शाम के दुधवा पार्क की सुहेली नदी के पास पलिया-दुधवा मार्ग पर राहगीरों को सड़क पर बाघ टहलते हुए दिखा। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बनगवां मंडी के दुकानदार कबीर गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी दुकान बंद कर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने पलिया स्थित आवास के लिए आ रहे थे। इस दौरान पलिया-दुधवा मार्ग पर सुहेली नदी के मोड़ पर सड़क पर एक बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया।
जिसपर सब वाहनों की तरह उसने भी अपना वाहन धीमा कर दिया और बाघ के सड़क से हटने का इंतजार करने लगा। कार की लाइट पड़ने पर बाघ थोड़ी दूर मार्ग पर टहला और वाहनों की तरफ देखकर खुद नीचे झाड़ियों और जंगल में घुस गया। यह नजारा देखकर वाहन चालकों में करीब से बाघ देखने की खुशी भी दिखी। बाघ की वीडियो भी राहगीरों ने बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। संवाद