फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला, धरा रह गया पिंजड़ा और कैमरा

Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
tiger
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव झारा, भिम्मापुर, टीकापुर, परेली, ममरी, गोविंदापुर, बरगदिया, स्याहपारा के आसपास गन्ने के खेतों में आठ दिनों से विचरण कर रहे बाघ ने सोमवार सुबह परेली गांव के पश्चिम नीलगाय पर हमला कर मार डाला, जबकि वनकर्मियों का पिंजरा और कैमरा लगा ही रह गया, जिससे वहां फिर दहशत फैल गई। यहां से जंगल की दूरी महज पांच किमी है।
विज्ञापन

परेली के मेवालाल, नितिन, मोहित, मोनू, बालगोविंद, किशोरीलाल आदि ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के पश्चिम वेदप्रकाश के खेत में आए बाघ ने नीलगाय को मार डाला। जिससे खेत में गन्ना छील रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई, जबकि बाघ शिकार के पास बैठा रहा। मजदूरों ने बाघ के हमले की सूचना प्रधान बिजेंद्र पटेल को दी। गांव वालों का कहना है कि बाघ को ट्रेंकुलाइज करने और तस्वीर कैद करने के लिए वनकर्मियों ने एक कैमरा और पिंजरा लगाया है, जो लगे ही रह गए, जिनका बाघ पर कोई प्रभाव नहीं है। प्रधान की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामनरेश वर्मा, जगदीश वर्मा, अनिल, चौहान ने बाघ के हमले से अधखाया शव और पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि बाघ अभी गन्ने में मौजूद है। जिसकी निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वापस नहीं आई गंगाकली हथिनी, बढ़ रहा बाघों का आतंक
मोहम्मदी रेंज अंतर्गत हैदराबाद थाना क्षेत्र की आस किमी एरिया में एक महीने से दहशत का पर्याय बने बाघों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए दुधवा पार्क से आयी गंगाकली हथिनी के वापस जाने, दूसरा हाथी अभी तक न आने से वनकर्मी संकट में फंसे हैं। हालत यह है कि बाघों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबा ममरी, गोविंदापुर, धिरावां, स्यापारा, बरगदिया, परेली, झारा, भिम्मापुर, टीकापुर, रोशननगर, बुधेलीनानकार, नरसिंहपुर आदि स्थानों के ग्रामीणों का कहना है कि अब तो उन्हें गन्ने की छिलाई, खेती, किसानी करना भी मुश्किल है। आखिर कितने बाघ हैं। इस बारे में कोई बताने वाला नहीं है। रेंजर मोबीन आरिफ का कहना है कि बाघ के हमलों की सूचना बराबर अधिकारियों को दी जा रही है। दिक्कत यह है कि कांबिंग करने आई चार जनवरी को गंगाकली हथिनी आठ जनवरी को चली गई थी। उसके स्थान पर दूसरा हाथी अभी तक नहीं भेजा गया है। वनकर्मी और एसटीपीएफ जवान यदि गन्ने में ट्रैक्टर से कांबिंग करते हैं तो किसानों की फसल बर्बाद होती है। इसी कारण बाघ प्रभावित क्षेत्र के कई स्थानों पर कैमरे और पिंजड़े लगाये गए हैं। जिनमें बाघ फंस नहीं रहा है। ऐसे में हाथी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed