फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger kills wild boar, villagers in panic due to strolling around

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने जंगली सूअर को मार डाला, चहलकदमी से दहशत में ग्रामीण

Sun, 28 Jul 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tiger kills wild boar, villagers in panic due to strolling around
रायपुर के फार्म हाउस ने निकट जागरूक करने को वन विभाग ने लगाया बैनर। संवाद

विज्ञापन
सिकंदराबाद। महेशपुर रेंज की बेलहरी बीट में बेलाबोझी के समीप शुक्रवार को एक गन्ने के खेत में बाघ ने एक जंगली सूअर का शिकार कर लिया। देर रात रायपुर के एक फार्म हाउस पर चौकीदार ने बाघ को चहलकदमी करते देखा। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।
रायपुर के पूर्व प्रधान इरफान खां ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चौकीदार ने फोन कर बताया कि उसने आसपास बाघ को चहलकदमी करते देखा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। वनकर्मियों ने शनिवार को फार्म हाउस पहुंच कर बाघ के पगचिह्न देखे। डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने बताया कि बाघ क्षेत्र में आसपास घूम रहा है। ग्रामीणों को बाघ से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------
बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला

ममरी। वन चौकी बिलहरी क्षेत्र के गांव बांसगांव में बाघ ने मुकेश मिश्रा के खेत में एक नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में विचरण कर रहा बाघ नीलगाय पर हमला कर उसे गन्ने में खींच ले गया और निवाला बना लिया। गांव के लोग जब घास काटने गए तो वहां नीलगाय का अधखाया शव देख उनके होश उड़ गए। वनचौकी बिलहरी के रोहित कुमार, सचिन वर्मा आदि वनकर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि बाघ गन्ने के खेत में मौजूद है। गांव वालों को सतर्क रहने और खेत में न घुसने की सलाह दी है। डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा और फाॅरेस्टर माया प्रकाश ने बताया कि वन कर्मियों की टीम लगातार बाघ की निगरानी में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर के फार्म हाउस ने निकट जागरूक करने को वन विभाग ने लगाया बैनर। संवाद

रायपुर के फार्म हाउस ने निकट जागरूक करने को वन विभाग ने लगाया बैनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed