फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed man who going to work as labourers in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मजदूरी करने जा रहे युवक को बाघ ने मार डाला, इलाके में फैली दहशत

Fri, 29 Sep 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बाघ का आतंक थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह बाघ ने एक युवक को मार डाला। युवक मजदूरी करने जा रहा था। गांव के बाहर बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
tiger killed man who going to work as labourers in Lakhimpur kheri
मृतक के घर पर जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज अंतर्गत जंगल से सटे गांव ग्रंट नंबर तीन की है। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल के पास बसे ग्रंट नंबर तीन गांव निवासी 28 वर्षीय राम मिलन पुत्र हरिलाल शुक्रवार सुबह छह बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। वह खेतों से होकर गुजर रहा था, तभी कुलदीप सिंह के गन्ने खेत में छिपे बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। बाघ हमले में उसकी गर्दन, पीठ और दोनों पैर में गहरे जख्म हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पूर्व राज्यमंत्री की बेटी से इश्क, कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश की तरह प्रेमिका के चक्कर में फंसा सद्दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मिलन की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इससे बाघ उसे छोड़कर कुछ दूर हटकर गन्ने के खेत में ही छिप गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन कमिर्यों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को घर लाए। मौके पर मौजूद थाना मैलानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उप-प्रभागीय वनाधिकारी मोहम्मद साकिब खान ने बताया कि बाघ हमले में युवक की मौत के बाद वन कर्मियों की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। जो लगातार बाघ को तलाश कर रही हैं। बाघ की लोकेशन पता लगाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।

कई दिनों से बाघिन कर रही चहलकदमी 

ग्रंट नंबर तीन, इंदिरा नगर, सीताराम पुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि एक बाघिन दो शावकों के साथ पिछले दो माह से इसी इलाके में चहल-कदमी कर रही है। कई बार ग्रामीणों ने बाघिन को शावकों के साथ खेलते और घूमते हुए देखा है। इसकी सूचना लगातार वन कर्मियों को दी जा रही है। ग्रामीणों कोआशंका है कि युवक पर बाघिन ने ही हमला किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed