फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students displayed their talent in group singing and folk songs

Lakhimpur Kheri News: समूहगान और लोकगीत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 22 Oct 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in group singing and folk songs
विजेता टीम को मंच पर सम्मानित करते हुए अति​थिगण। संवाद
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद, नैमिष प्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के एक मैरिज लॉन में प्रांत स्तरीय हिंदी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान और लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। समूहगान प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले हिंदी और फिर संस्कृत भाषा में समूहगान कराया गया।
विज्ञापन

हिंदी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, गोला के जीडी गोयनका स्कूल की टीम द्वितीय और सिटी मांटेसरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। लोकगीत प्रतियोगिता में जीडी गोयनका स्कूल विजेता और अजमानी पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। माधव चिल्ड्रेन एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध देशबंधु कॉलेज के डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और सकारात्मक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्णायक मंडल में जयदेव संगीत विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ झा, संस्कृत विदुषी डॉ. अनुराधा दुबे और आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर शिवांगी सक्सेना शामिल रहीं। संचालन ऋतुराज बाजपेई और सत्येंद्र निगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव (संपर्क) डॉ. राजवीर सिंह ने की। इस दौरान राजाराम मौर्य, नरेश चंद्र वर्मा, हरीश शाह, प्रबोध कुमार शुक्ल, अमित सिंह चौहान, आर्येंद्र पाल सिंह, राजशेखर, रुचि ऋतुराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed