फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger in dudwa

बाघ की मौत के बाद दुधवा में हाई अलर्ट

Fri, 12 Dec 2014 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Dec 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
tiger in dudwa
आठ दिसंबर को खीरी ब्रांच नहर में मिले बाघ के शव के बाद दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
के उपनिदेशक वीके सिंह ने बाघों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में पार्क और किशनपुर सेंक्च्युरी के अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि मैलानी रेंज के प्रभागीय सुरक्षा दल के अधिकारी केएन गौतम, वीसी तिवारी, अंबर लाल और बेलराया रेंजर मनोज शुक्ला के नेतृत्व में टीमें गठित कर बाघों की चौबीसों घंटे निगरानी कराई जा रही है। साथ ही पार्क क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी कराई जा रही है।
चेते अफसर, रणनीति बनाने के लिए बैठक
बाघों की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही और आठ दिसंबर को एक बाघ की मौत का खमियाजा भुगतने के बाद वन महकमा हरकत में आ गया है। इसे लेकर साउथ डिवीजन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बाघों की निगरानी को लेकर दो-दो टीमें गठित की गईं हैं। इसमें से तीनों टीमें बाघ के संभावित स्थलों की बारी-बारी से गश्त करेंगी। टीमों को आधुनिक शस्त्रों और वायरलेस सेट से लैस किया गया है। डीएफओ साउथ नीरज कुमार और एसडीओ एसएन सिंह ने बैठक कर सुरक्षा संबंधी रणनीति बनाई। मैलानी और गोला रेंज टीमों का नेतृत्व रेंजर डीएस यादव और उमेश चंद्र राय करेंगे। बता दें कि वन अपराधों के दृष्टिकोण से सर्दियों का मौसम काफी संवेदनशील होता है। नहर में मिले बाघ के  शव से नाखून निकाले जाने और पैर में चोट लगने के पोस्टमार्टम में खुलासे के बाद शिकारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed