{"_id":"63ee3d87becd9831da0c24a4","slug":"tiger-hunted-the-girl-in-the-forest-in-lakhimpur-kheri-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बाघ ने बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बाघ ने बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 16 Feb 2023 07:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:59 PM IST
सार
दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी सेंक्चुरी जंगल में किशोरी अपने चाचा के साथ लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी सेंक्चुरी जंगल में अपने चाचा और अन्य के साथ लकड़ी बीनने गई किशीर को बाघ ने हमला कर मार डाला। अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद चाचा घर पहुंचकर बेहोश हो गया। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना मैलानी क्षेत्र के कुरियानी गांव निवासी जयकरन की पुत्री पार्वती 16 वर्ष अपने चाचा महादेव और अन्य के साथ जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने गई थी। मैलानी-भीरा के बीच दमहा पुलिया के पास स्थित मैलानी सेंक्चुरी के जंगल में अचानक बाघ ने पार्वती पर हमला कर मार दिया।
विज्ञापन
साथ गए लोगों ने पार्वती को बाघ से बचाने के लिए शोरगुल मचाया, लेकिन पार्वती की मौत के बाद ही बाघ मौके से हटा। मां रामदेवी ने बताया कि पार्वती करीब दो बजे लकड़ी बीनने जाने की बात कहकर घर से निकली थी और हादसा लगभग चार बजे हुआ। चाचा महादेव और साथ गए लोग पार्वती के शव को लेकर शाम को गांव पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पाकर दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन मैलानी के वनदरोगा अरुण सिंह मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना मैलानी सेंक्चुरी क्षेत्र की है, फिर भी एहतियातन गांव के पास स्थित जंगल के किनारे वन में निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है।