{"_id":"57013ac94f1c1b8413c81263","slug":"tiger-engaged-in-monitoring-forest-department-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की निगरानी में लगी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की निगरानी में लगी वन विभाग की टीम
ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
tiger
- फोटो : dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- निगरानी के लिए तैयार किया जा रहा मचान
सोहनरा भूड़ में आबादी के निकट पहुंचे बाघ को पकड़ने के लिए वनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। बाघ पर नजर रखने के लिए मचान भी बनाया जाने लगा है।
बता दें कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से भटककर एक बाघ पिछले 15 दिनों से सोनहरा भूड़ आबादी के आसपास मंडरा रहा है। आबादी के निकट डेरा जमाए बैठे बाघ के हमले से 17 मार्च को खेत की रखवाली कर रहे किसान तरसेम की मौत हो गई थी। इसके बाद बाघ होली के दिन गांव पूरनपुर में किसान सुखराज सिंह के गेहूं खेत में सारे दिन डेरा जमाए बैठा रहा, जिसे वन कर्मी बमुश्किल जंगल में खदेड़ पाए। इसके ठीक पांचवें दिन एक अप्रैल रात बाघ सोहनरा भूड़ गांव में पूर्व प्रधान जयचंद्र के घर के पास पहुंच गया। पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को बाघ आने का आभास हुआ, जिससे लोग दहशत में हैं। उधर, डीएफओ साउथ नीरज कुमार के निर्देश पर रेंजर मैलानी डीएस यादव ने वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की लगातार निगरानी करवा रहे है। बाघ निगरानी के लिए गठित टीम ने शनिवार रात भर पटाखे दागने के साथ ही हाका लगवाया। रेंजर ने बताया बताया कि बाघ के संभावित ठिकानों पर मचान बनाकर वह स्वयं और वनकर्मी चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।