{"_id":"6a172bf8cef07923b50cc800","slug":"tiger-attacks-bike-four-family-members-injured-after-falling-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176151-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक पर बाघ का हमला, गिरने से परिवार के लोग चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक पर बाघ का हमला, गिरने से परिवार के लोग चार घायल
Wed, 27 May 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले में शुक्लाफांटा पार्क के कालीकिच हुलाकी मार्ग पर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों पर बाघ ने हमला कर दिया। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंचनपुर जिले के एसपी नेत्रमणि गिरि ने बताया कि मंगलवार शाम बेलौरी नगर पालिका वार्ड नौ, गांव खजुवा निवासी वीरेंद्र ठगुन्ना अपनी पत्नी कल्पना, ढाई वर्षीय पुत्र रिहायांस और 14 वर्षीय भांजी आरुषि के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कालीकिच गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हुलाकी मार्ग पर अचानक बाघ ने बाइक पर हमला कर दिया।
हमले में बाघ ने वीरेंद्र ठगुन्ना के हाथ पर पंजा मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चारों लोगों के सिर, मुंह, हाथ और पैरों में चोटें आईं। घायलों को पहले महेंद्रनगर के महाकाली प्रादेशिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें धनगढ़ी रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज धनगढ़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।