{"_id":"6afb407029d0fa7e3e06c398","slug":"14-blocks-have-put-on-hold-village-development-proposals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189917-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 14 ब्लॉकों ने रोक रखे गांवों के विकास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 14 ब्लॉकों ने रोक रखे गांवों के विकास प्रस्ताव
Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लगा है। जिले के 15 ब्लॉकों में से सिर्फ रमियाबेहड़ ने क्षेत्र पंचायत निधि से काम कराने के प्रस्ताव भेजे हैं। शेष 14 ब्लॉकों से अब तक प्रस्ताव नहीं मिले हैं।
क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचित प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई, 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। इनसे क्षेत्र पंचायत निधि के तहत गांवों में जरूरी निर्माण और अन्य विकास कार्य कराने के प्रस्ताव मांगे गए थे, लेकिन चार महीने बीतने के बावजूद 14 ब्लॉकों ने प्रस्ताव नहीं भेजे।
लखीमपुर, बेहजम, मितौली, पसगवां, गोला, बांकेगंज, बिजुआ, पलिया, ईसानगर, धौरहरा, नकहा, मोहम्मदी, निघासन और फूलबेहड़ से प्रस्ताव नहीं मिले हैं। सीडीओ योगानंद पांडेय ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। संबंधित ब्लॉकों को नोटिस भेजने की तैयारी है।