फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks a young man who went to guard the farm, seriously injured

Lakhimpur Kheri News: खेत पर रखवाली करने गए युवक पर बाघ का हमला, गंभीर घायल

Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacks a young man who went to guard the farm, seriously injured
बाघ के हमले में घायल युवक जसपाल सिंह। संवाद
बांकेगंज। महुरेना बीट के जंगल से सटे धनुहा तालाब के पास खेत की रखवाली करने गए पसियापुर गांव निवासी युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद अन्य साथियों के शोर-गुल करने पर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जंगल से सटे पसियापुर गांव निवासी रमेश कुमार का 25 वर्षीय पुत्र विक्रम रविवार दोपहर धनुहा तालाब के पास अन्य साथियों के साथ खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान जंगल से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विक्रम की गर्दन, पीठ, कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे रेंजर मैलानी साजिद हसन ने युवक पर बाघ के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आबादी के पास बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह पहले बकरी चरा रही गांव निवासी महिला मीना देवी पर बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। बाघ हमले के डर से ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डरते हैं। इससे उनकी खेतीबाड़ी चौपट हो रही है।



पसियापुर गांव निवासी युवक पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दोबारा बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। पीड़ित युवक को वन विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। - साजिद हसन, रेंजर, मैलानी, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन



साठा धान की फसल में खाद डाल रहे किसान पर बाघ ने किया हमला
- महेशपुर वन रेंज में बाघ की दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी-महेशपुर क्षेत्र के गंगापुर ग्रंट के गांव जमुनहां में साठा धान की फसल में खाद डालने गए किसान पर बाघ ने हमलाकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव जमुनहा निवासी सरदार जीत सिंह के बेटे जसपाल सिंह साठा धान की फसल में खाद डालने गए थे। धान में छिपे बैठे बाघ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत में खड़ी साठा धान की फसल में खाद डाल रहे थे। उसी वक्त धान के खेत में छिपे बैठे बाघ ने उन पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ जसपाल सिंह को छोड़कर कठिना नदी की ओर चला गया।
फार्म वासियों की सूचना पर पहुंचे रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव आदि वनकर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्रवासियों में एक बार फिर दहशत फैल गई है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही और वनकर्मियों ने गांव वालों को सतर्क रहने खेतों में समूह बनाकर जाने की सलाह दी है।




शावकों संग पेड़ों पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
- तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो जगह लगाए पिंजरे
संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा। धौरहरा क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह तेंदुए देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। चार दिन पहले युवक को घायल करने वाला तेंदुआ शावकों के साथ केशवापुर गांव के खेतों में देखा गया। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो जगहों पर पिंजरे लगाए हैं।
धौरहरा वन रेंज के केशवापुर गांव के बाहर खेतों में लगे सेमल के पेड़ पर शावकों के साथ तेंदुए को बैठा देख ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग की दी। वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाका लगाकर तेंदुए को भगा दिया।
चार दिन पहले धौरहरा बबुरी मार्ग पर रपटा पुल के पास तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए नाइट विजन कैमरे और दो पिंजरे लगाए थे, पर तेंदुआ कैमरों में तो कैद हुआ पर पिंजरे के पास नहीं गया। वन विभाग ने एक बार फिर कैमरे की निगरानी में पिंजरे की लोकेशन बदली है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बबुरी मार्ग और केशवापुर गांव के बाहर चहलकदमी देखते हुए पिंजरे लगाए गए हैं। जल्द ही तेंदुओं के पकड़े जाने की उम्मीद है। ग्रामीणों को दूर रहने की चेतावनी दी गई है।





नरुपुर गो आश्रय स्थल की दीवार फांदता दिखा तेंदुआ

धौरहरा। रविवार को पेड़ पर शावकों संग तेंदुआ देखा गया तो दूसरा तेंदुआ नरुपुर गो आश्रय स्थल की दीवार फांदकर गोशाला में चहलकदमी करता दिखाई दिया। इसके अलावा धूसाखुर्द और जटपुरवा गांव में भी अक्सर तेंदुआ गोवंशीय पशुओं और कुत्तों का शिकार कर रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया सूचना पर वन टीम निगरानी कर लोगों को सतर्क कर रही है। संवाद

बाघ के हमले में घायल युवक जसपाल सिंह। संवाद

बाघ के हमले में घायल युवक जसपाल सिंह। संवाद

बाघ के हमले में घायल युवक जसपाल सिंह। संवाद

बाघ के हमले में घायल युवक जसपाल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed