{"_id":"6ad65f87ba41636f7b0645a5","slug":"farmer-dies-of-electrocution-while-cutting-grass-in-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187901-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में घास काटते वक्त करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में घास काटते वक्त करंट लगने से किसान की मौत
Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक छैलबिहारी की फाइल फोटो
धौरहरा। गोसाइनपुरवा गांव निवासी छैल बिहारी उर्फ छैलू (45) पुत्र गोबर्धन लाल की सोमवार सुबह घास काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसा हुसैनपुरवा सिसैया गांव के पश्चिम स्थित खेत में हुआ। पुलिस उन्हें सीएचसी धौरहरा ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छैल बिहारी सोमवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे। बताया जाता है कि बिजली के खंभे के अर्थिंग तार में करंट उतरने से वह इसकी चपेट में आ गए।
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विद्युत निगम के एसडीओ धौरहरा देवेंद्र कुमार ने बताया कि एलटी लाइन से करंट लगने की सूचना मिली है। मौत खंभे के स्टे तार या किसी केबल से करंट उतरने के कारण हुई, इसकी जांच सुरक्षा टीम करेगी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होने पर 7.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।