{"_id":"6ad66614af18e94a2309a127","slug":"woman-arrested-for-stealing-mangalsutra-and-selling-it-for-rs-55000-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187968-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंगलसूत्र चोरी कर 55 हजार में बेचने का आरोप, महिला पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंगलसूत्र चोरी कर 55 हजार में बेचने का आरोप, महिला पकड़ी गई
Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जंगली नाथ मंदिर में दर्शन करने आई महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सीतापुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मंगलसूत्र लखनऊ जाते समय एक ट्रक चालक को 55 हजार रुपये में बेच दिया था। खर्च के बाद बचे 4250 रुपये उसके पास से बरामद किए गए हैं।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि सलेमपुर कोन स्थित पॉलिटेक्निक मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिला को पकड़ा गया। उसकी पहचान सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी आरती उर्फ पूजा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने जंगली नाथ मंदिर में दर्शन करने आई महिला का मंगलसूत्र चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने भुईफोरवानाथ और सेठघाट मंदिरों में भी चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4250 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।