फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacked a farmer who was peeling sugarcane in the field

Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने किया हमला

Sun, 24 Mar 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacked a farmer who was peeling sugarcane in the field
गोला गोकर्णनाथ। वन रेंज गोला क्षेत्र के गांव ककलापुर के निकट खेत में गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में राधेश्याम को गोला सीएचसी भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह गोला वन रेंज कि पश्चिमी बीट क्षेत्र के गांव ककलापुर निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामौतार गांव के निकट खेत में गन्ने की छिलाई करने गए थे। गन्ने के बीच छिपे बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। खेत में मौजूद अन्य लोग शोर मचाने लगे, इस पर बाघ भाग गया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें गोला सीएचसी भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर अजीत श्रीवास्तव, रामाश्रय गुप्ता आदि वनकर्मियों ने ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन पता करने की कवायद शुरू कर दी। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि बाघ ने हमला किया है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है। बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed