फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacked 15-year-old boy who was peeling sugarcane in the farm in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना छील रहे 15 साल के लड़के पर बाघ ने किया हमला, ऐसे बची जान

Sat, 18 Mar 2023 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

भीरा क्षेत्र के मटैहिया गांव निवासी किशोर पलिया के पकरिया गांव में गन्ना छीलने गया था। शनिवार को जब वह गन्ना छील रहा था, तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Tiger attacked 15-year-old boy who was peeling sugarcane in the farm in lakhimpur kheri
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में खेत में गन्ना छीलने गए एक किशोर पर पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों से लोग पहुंचे। शोर शराबा होने पर बाघ भाग गया। वहीं बाघ के हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


भीरा थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव निवासी विश्राम का 15 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गांव के ही कुछ लोगों के साथ पलिया के पकरिया गांव निवासी जगजीत सिंह के खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था। बताया जाता है कि वह गन्ना छील रहा था, तभी गन्ने के खेत में छिपकर बैठे एक बाघ ने पीछे से उसपर हमला कर दिया।

विज्ञापन

बाघ ने सिर पर मारा पंजा 

सिर के पिछले हिस्से में पंजा व खरोंच लगने से वह घायल हो गया। विजय की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर भी मौके पर आ गए। शोर शराबा कर दिया, जिसके बाद बाघ गन्ने के खेत में भाग गया। उधर घायल विजय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। 

सूचना पर वनकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास छानबीन की। वनकर्मियों के मुताबिक हमला करने वाले बाघ है। जबकि इसी इलाके में रेडियो कॉलर आईडी लगाए एक बाघिन भी घूम रही है। बाघिन के अलावा दूसरे बाघ की गांव के पास आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed