फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger appeared in front of a woman cutting sugarcane in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना काट रही था महिला, तभी अचानक सामने आ गया बाघ, ऐसे बची जान

Tue, 13 Jan 2026 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 06:20 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। मंगलवार को खेत में गन्ना काट रही महिला के सामने अचानक बाघ आ गया। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
tiger appeared in front of a woman cutting sugarcane in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में ग्रंट नंबर 10 पंचायत के छेदीपुर गांव के पास खेत में मंगलवार को गन्ना काट रही महिला सुनीता देवी (39 वर्ष) के सामने अचानक बाघ आ गया। उसने झपटने की कोशिश की तो महिला ने वहां से भागकर जान बचाई। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ दूसरे गन्ने के खेत में छिप गया।

विज्ञापन


बफरजोन मैलानी वन क्षेत्र के गांव निवासी अभय वर्मा के खेत में दोपहर में मजदूर गन्ना काट रहे थे। इस बीच बाघ ने सुनीता पर हमला करने की कोशिश की। सूचना पर हाथों में लाठी-डंडे लेकर तमाम ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे पहुंच गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ताजे पैरों के निशान देखकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दो दिन पहले जंगली सूअर को मारा था 
ग्रामीण पवन, राजेश, आशाराम, विशाल, नीलम, पवन, राजेश गौतम, अभय वर्मा आदि का कहना है कि गांव के आसपास खेतों में दो बाघ चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। दो दिन पहले बाघ ने गन्ने खेत में जंगली सूअर का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि मैलानी रेंज के गन्ने खेत में बाघ मौजूदगी की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील है कि गन्ना कटाई से पहले खेत में हांका लगाकर शोर मचाएं। दोबारा बाघ दिखाई देने पर सूचना वन विभाग का दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed