{"_id":"673e1114f95f48e16e0fec39","slug":"three-youth-riding-a-bike-died-in-collision-with-an-unknown-vehicle-in-lakhimpur-kheri-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन से टकराने की वजह से हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन से टकराने की वजह से हुई दुर्घटना
Wed, 20 Nov 2024 10:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:11 PM IST
सार
अलीगंज मार्ग स्थित कलेर बरात घर के पास बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार की रात अलीगंज मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब 8:30 बजे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के ग्राम अलीगंज कोरियाना निवासी 32 वर्षीय दीपू पुत्र बेचेलाल, 30 वर्षीय सुभाष पुत्र राधेश्याम और 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र वेद प्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर गोला की ओर से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज मार्ग स्थित कलेर बारात घर के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर अवस्था मे 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। गोला गोकर्णनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि हादसा किसी अज्ञात वाहन से हुआ है। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।