{"_id":"6ab2803f4eecad518c0d6467","slug":"three-year-old-child-killed-after-being-hit-by-meat-laden-pickup-truck-in-lakhimpur-kheri-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मांस लदी पिकअप की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने वाहन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मांस लदी पिकअप की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने वाहन को घेरा
Tue, 22 Sep 2026 06:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:49 PM IST
सार
धौरहरा क्षेत्र के महराजनगर गांव में मंगलवार को पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वाहन में मांस लदा था। ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। पुलिस ने चालक और वाहन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को घेरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के महराजनगर गांव में मंगलवार को सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को पिकअप वाहन ने रौंद दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में मांस लदा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और चालक समेत वाहन को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
गांव महराजनगर निवासी आलम कुरैशी का तीन वर्षीय पुत्र सलमान मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बरेली से मांस लेकर आ रही पिकअप (यूपी 34 बीटी 9396) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पिकअप को घेर लिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन और चालक को कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते हैं। परिजनों की मांग पर वाहन मालिक को भी कोतवाली बुलाया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।