{"_id":"584d7c364f1c1b763a2c365f","slug":"three-workers-in-nainital-death-created-a-furore-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में तीन मजदूरों की मौत से गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में तीन मजदूरों की मौत से गांव में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढकिया गांव के रहने वाले थे मरने वाले मजदूर
परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल
नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के गागर क्षेत्र में नींव खोदते समय शनिवार को हुए हादसे में मारे गए तीनों मजदूर थारू बाहुल्य गांव ढकिया गांव थे। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। हर कोई उनके परिवार वालों को ढांढस बधां रहा है। मृतकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बीते रविवार को ही गांव से तीनों रामगढ़ मजदूरी करने गए थे।
शनिवार को गागर क्षेत्र में नींव खोदते समय मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में गांव ढखिया निवासी देशराज, राहुल और रमेश राना की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई थी। राहुल चार दिसंबर को ही गांव से मजदूरी करने अपने एक दर्जन लोगों के साथ गया था। राहुल के एक भाई बर्तराम की पहले ही ट्रॉली पलटने से मृत्यु हो चुकी है। अब तीन में से शेष बचे एक भाई रोहित और उसकी मां मुन्नी देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं पड़ोस में ही रहने वाले रामा राना का पुत्र रमेश भी गांव में काम न होने के कारण उत्तरांचल गया था। इन्हीं के साथ 23 वर्षीय देश राज भी अपनी पत्नी और एक चार वर्षीय बच्चे के साथ कमाने सबके साथ गया था। वहीं, हादसे में मृतकों के साथ गए गांव का ही नरेश पुत्र मेलाराम घायल हुआ है। भीषण हादसे में गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।