फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three witnesses arrived, statement of only one

तीन गवाह पहुंचे, सिर्फ एक का हुआ बयान

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three witnesses arrived, statement of only one
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में 219 नंबर एफआईआर में सोमवार को सिर्फ एक बयान दर्ज किया गया। सोमवार को गवाह ने 164 के बयान दर्ज कराए। जबकि, तीन लोग बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तीन अक्तूबर को हिंसा में मारे गए दलजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बंजाराटांडा, नानपारा जिला बहराइच के साथ उक्त गवाह मौजूद था। जब थार गाड़ी ने मृतक दलजीत को कुचलकर मार डाला था। मामले में गवाह ने बताया कि घटना के वक्त उन्होंने आशीष मिश्रा को गाड़ी से निकलकर भागते हुए देखा था। 219 नंबर एफआईआर में अब तक कुल 85 गवाहों के 164 के बयान दर्ज हुए हैं। सोमवार को जांच टीम ने तीन लोगों को फोन कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। उधर, किसान पक्ष के वकील हरजीत सिंह, अमान ने फिर बताया कि जांच टीम ने गवाहों के बयान दर्ज करने में गड़बड़ी की है। बताया कि 219 नंबर में जो गवाह बयान देने पहुंचता था उसके बयान लेकर 220 में शामिल कर दिए गए हैं। हालांकि जांच टीम का कहना है कि विवेचना प्रचलित है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed