फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three thousand more people will get their home

Lakhimpur Kheri News: तीन हजार और लोगों को मिलेगा अपना आशियाना

Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three thousand more people will get their home
लखीमपुर खीरी। जिले को 2904 और प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। इनमें 30 आवास अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य सामान्य वर्गों के लिए हैं। जिले में ब्लॉकवार आवासों का आवंटन किया गया है। सबसे ज्यादा 415 आवास निघासन ब्लॉक को मिले हैं, जबकि सबसे कम 43 आवास मितौली ब्लॉक के हिस्से में आए हैं।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक शोभानाथ ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से छोड़े गए आवासों में 144000 आवास उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इनमें से लखीमपुर खीरी जिले को कुल 2904 आवास आवंटित किए गए हैं। इनका ब्लॉकवार आवंटन कर दिया गया है। जल्दी ही चयनित लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने बताया कि बांकेगंज को 74, बिजुआ को 189, बेहजम को 92, धौरहरा को 314, ईसानगर को 105 गोला को 151 आवास मिले हैं। लखीमपुर को 214, मितौली को 43, मोहम्मदी को 149 नकहा को 169, निघासन को 415, पलिया को 214, पसगवां को 224, फूलबेहड़ को 295 और रमियाबेहड़ को 256 आवास आवंटित किए गए हैं। ज्यादा आवास आवंटन के मामले में धौरहरा दूसरे स्थान पर है। धौरहरा को 314 आवास मिले हैं। तीसरे स्थान पर बेहजम ब्लाक को 295 आवास मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed