{"_id":"68fe5f4cbcc257ef550cc8b6","slug":"three-teachers-and-six-shiksha-mitra-are-handling-the-responsibility-of-seven-primary-schools-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-159314-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सात प्राथमिक विद्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे तीन अध्यापक व छह शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सात प्राथमिक विद्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे तीन अध्यापक व छह शिक्षामित्र
Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सात प्राथमिक विद्यालयों के करीब 700 बच्चों का भविष्य महज तीन अध्यापकों और छह शिक्षामित्रों के कंधों पर टिका है। इन्हीं पर कभी पुस्तक वितरण, डीबीटी योजना, जिला मुख्यालय पर उच्च अधिकारियों की बैठकों का अतिरिक्त दबाव भी रहता है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
नियमत: प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चों पर दो शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। वहीं, पंजाबी कॉलोनी स्थित कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय में 100 से बच्चे पंजीकृत हैं। यहां वर्तमान में न कोई शिक्षक है और न ही शिक्षामित्र। यह विद्यालय अनुचर प्रीति वर्मा के सहारे चल रहा है। इन्हें छितौनिया से इस विद्यालय में संबद्ध किया गया है।
====
एक अध्यापक के पास दो से तीन विद्यालयों का चार्ज
-सहायक अध्यापक सरोज वाला के पास कंपोजिट विद्यालय त्रिलोक गिरि और रामविलास प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक का चार्ज।
-सहायक अध्यापक सीमा सक्सेना के पास प्राथमिक विद्यालय गोला और जवाहर प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक का चार्ज।
-कंपोजिट विद्यालय त्रिलोक गिरि के सहायक अध्यापक रामकुमार के पास कंपोजिट विद्यालय लोने सिंह, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय पंजाबी कॉलोनी और आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुन्नूगंज के इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कार्यभार है।
विज्ञापन
उधार के कमरे में चल रही भवन विहीन जवाहर प्राथमिक विद्यालय
मोहल्ला तीर्थ स्थित जवाहर प्राथमिक विद्यालय का भवन खंडहर की शक्ल में करीब एक दशक से पड़ा है। यहां 26 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस विद्यालय की कक्षा उच्चाधिकारियों के आदेश पर पास के ही श्रीलोने सिंह संविलियन विद्यालय के एक कमरे में संचालित की जा रही है, जबकि कंपोजिट विद्यालय लोने सिंह के भी पांच कमरों में दो कमरे निष्प्रयोज्य घोषित किए जा चुके हैं।
========
शिक्षामित्र के सहारे स्कूल, उन पर भी थोपा बीएलओ का कार्य
गोला में त्रिलोक गिरी संविलियन और प्राथमिक विद्यालय नगर को छोड़कर अन्य सभी पांचों विद्यालय शिक्षामित्र व अनुचर के सहारे चल रहे हैं। इन्हीं शिक्षामित्र पर बीएलओ का कार्यभार भी डाल दिया गया है। ऐसे में शिक्षामित्र दुविधा में हैं कि स्कूल खोलें या बीएलओ का कार्य निपटाएं।
=======
इन परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी
1. रामविलास प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र शैलू सक्सेना।
2. जवाहर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र शशि निभा।
3. लोने सिंह संविलियन, छात्र संख्या 127, शिक्षामित्र प्राची बाजपेई।
4. प्राथमिक विद्यालय गोला, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सीमा सक्सेना, शिक्षामित्र रुचि राठौर।
5. आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र रविशंकर, अनुचर अशोक कुमार।
6. कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 100 से अधिक, अनुचर प्रीति वर्मा।
7. यूपीएस त्रिलोक गिरी में 170 बच्चों पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सरोज बाला, सहायक अध्यापक रामकुमार, शिक्षामित्र रजनी मिश्रा।
-- -
नगर क्षेत्र में लंबे समय से भर्ती न होने की वजह से शिक्षकों की कमी है। स्कूलों में शिक्षामित्र और अनुदेशकों के सहारे पढ़ाई कराई जा रही है। भर्ती होने के बाद ही इस कमी को पूरा किया जा सकेगा।
-सुभाष वर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी