फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people who were going to attend cousin sister's wedding were run over by an unknown vehicle.

Lakhimpur Kheri News: तहेरी बहन की शादी में जा रहे युवक, मां और बेटे को बस ने रौंदा, मौत

Sun, 03 Mar 2024 08:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Three people who were going to attend cousin sister's wedding were run over by an unknown vehicle.
सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)। नीमगांव क्षेत्र के गांव भूपतिपुर में तहेरी बहन के शादी समारोह में आ रहे बाइक सवार एक युवक, मां और बेटे की निजी बस से कुचलकर मौत हो गई। वे रविवार शाम जब सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर गुलौला गांव के नजदीक पहुंचे तो यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

भूपतिपुर में मनोज शर्मा की बहन नीलम की रविवार को शादी हुई। इसमें शामिल होने के लिए सीतापुर शहर से सटे गांव गौरियाकलां निवासी नीलम के चाचा जगदीश प्रसाद के बेटे पंकज शर्मा (38), पत्नी रामगुनी (56) और पंकज के बेटे शानू (13) रविवार शाम रवाना हुए थे। बारिश की वजह से उन्हें देरी हो गई थी।
विज्ञापन

करीब पांच बजे वे तीनों जब सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर गुलौला गांव के समीप पहुंचे तो बस ने तीनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक निजी बस ने टक्कर मारी और तुरंत ही चालक बस समेत भाग निकला। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बस का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। उधर, हादसे का पता चलते ही समारोह में मातम छा गया। हालांकि किसी तरह शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed