फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people including two women in the train were victims of poisoning

ट्रेन में दो महिलाओं समेत तीन लोग जहरखुरानी का शिकार

Tue, 09 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three people including two women in the train were victims of poisoning
Three people including two women in the train were victims of poisoning
जीआरपी ने बांकेगंज सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

बांकेगंज। लखनऊ से चलकर मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (05086) के कोच में मैलानी रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं और एक पुरुष बेहोशी की हालत में मिले। जीआरपी ने तीनों को बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन में चलने वाले जीआरपी स्कॉर्ट को सोमवार को लखीमपुर रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेन कोच की सीटों पर दो महिलाओं समेत एक पुरुष बेहोशी की हालत में मिले। जीआरपी स्कॉर्ट ने सीट पर बेहोश पड़े बुजुर्ग की जेब से मिले मोबाइल से इसकी सूचना उनके परिजनों को देने के साथ ही रेलवे के कंट्रोल रूम को भी दी। कंट्रोलर ने यह जानकारी जीआरपी मैलानी को देकर उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए। इस पर जीआरपी मैलानी ने तीनों को एंबुलेंस से बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद कुछ होश आने पर तीनों ने अपना नाम पता कैलाश पुत्र मोहान (60), प्रेमा पत्नी राधेश्याम (55 ) व गायत्री पत्नी रामपाल (45) निवासी गांव कुरैना जिला सीतापुर बताया गया। उधर, सीएचसी में इनका इलाज करने वाले डॉ. अनीसुल हसन अंसारी ने जहरखुरानी की आशंका के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सीतापुर जिले के कुरैना गांव निवासी मोहान, प्रेमा और गायत्री अयोध्या से लौट रहे थे। सोमवार सुबह लखनऊ से 05086 पैसेंजर ट्रेन में सीतापुर के लिए सवार हुए। इस बीच किसी अनजान युवक ने तीनों को खाने-पीने का सामान दिया होगा। इसके बाद तीनों ट्रेन के कोच में बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखीमपुर जीआरपी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों को जीआरपी की अभिरक्षा में इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed