{"_id":"68769a780c773a0bfb0e181b","slug":"three-people-arrested-with-deer-horns-peacock-feathers-and-pistol-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-150676-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हिरन के सींग, मोरपंख व पिस्टल के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हिरन के सींग, मोरपंख व पिस्टल के साथ तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की भजनी नगर पालिका के आमबाड़ी गांव से नेपाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, भरुवा बंदूक व कारतूस समेत सांभर, हिरन के सींग व मोरपंख बरामद किए गए हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि भजनी नगर पालिका के वार्ड नौ आमबाढ़ी गांव निवासी दिलीप कार्की के घर पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने एनएफबी लिखी पिस्टल, 11 कारतूस, एक मैग्जीन, 24 गोलियां व एक तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा यहां से एक भरुवा बंदूक, सांभर व हिरन की तीन सींग व मोर पंख के दो गुच्छे भी बरामद किए गए हैं।
यहां से दिलीप कार्की व उसके पुत्र विकास कार्की के अलावा सुरेश विक को भी पकड़ा गया है। उक्त लोग वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने के साथ ही हथियारों में हेरफेर करते थे। जिला पुलिस कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। संवाद