फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Three missing girl students found in Delhi, left home due to domestic reasons

लखीमपुर खीरीः लापता तीन छात्राएं दिल्ली में मिलीं, घरेलू कारणों से छोड़ा था घर

Mon, 01 Nov 2021 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 01 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी से लापता तीन छात्राएं दिल्ली में मिली हैं। घरेलू कारणों के कारण तीनों ने घर छोड़ा था। पुलिस आज उन्हें परिजनों को सौंपेगी। 

विज्ञापन
Kheri: Three missing girl students found in Delhi, left home due to domestic reasons
सीसीटीवी फुटेज देखते एसपी विजय ढुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं तीन छात्राओं को पुलिस टीम ने सकुशल दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्राओं ने बताया कि कुछ घरेलू कारणों के कारण तीनों ने घर छोड़ा था। उधर, एसपी विजय ढुल समेत पूरी पुलिस टीम शनिवार रात भर कोतवाली में डेरा जमाकर कस्बा समेत पलिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे। उधर, पुलिस ने मोबाइल और छात्रा से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की है।
विज्ञापन


शनिवार को कस्बा समेत एक अन्य स्थान की छात्रा स्कूल जाने के बहाने से घर से निकली थीं। उसके बाद से वह लापता हो गई। परिवार वालों ने उनकी काफी खोज की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी विजय ढुल ने स्कूल के प्रधानाचार्य, छात्राओं के परिवार वालों और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ की। उसके बाद उन्होंने कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान छात्राएं बैंक के पास से होकर पलिया बस अड्डे पहुंचती दिखीं। वहां पर पलिया सीओ ने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें छात्राएं बस से उतरने के बाद शौचालय में जाती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर यूनीफार्म बदली और बाद में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहां पर ट्रेन न मिलने पर वह लोग दोबारा बस अड्डे पर आईं और दिल्ली वाली बस पर चढ़ गईं। छात्राओं की खोजबीन के लिए एसपी ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामलखन, क्राइम प्रभारी निरीक्षक संजय यादव और कस्बा इंचार्ज जेपी यादव समेत पलिया निघासन सीओ के अलावा पलिया के सिपाही वसीम हाशमी को लगाया गया है।

दिल्ली के लिए भी पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार की रात करीब 11.45 बजे छात्राएं दिल्ली में मिल गईं। पुलिस टीम ने बताया कि सभी छात्राएं सकुशल हैं। छात्राएं दिल्ली से सकुशल बरामद कर ली गई हैं। सोमवार को परिवार वालों को उन्हें सौंपा जाएगा। - सुबोध जायसवाल, सीओ निघासन

पलिया में भी की गई थी छानबीन
तीन छात्राओं के छुट्टी में गायब होने के मामले में उनकी आखिरी लोकेशन निघासन में पलिया रोड पर मिली थी, जिसके बाद पलिया पुलिस को भी एसपी विजय ढुल ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।

रविवार को खुद एसपी विजय ढुल पलिया पहुंचे और यहां पर बाहर जाने वाली बसों के आफिसों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। यही नहीं कमल सिनेमा चौराहे के आसपास स्थित पेट्रोल पंप, दुकानों आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी गहन छानबीन की गई।

इंस्पेक्टर हरिकेश राय ने पलिया प्राइवेट बस अड्डे पर जाकर भी बसों की तलाशी ली और छात्राओं की फोटो दिखाकर आसपास पूछताछ की। पूरे दिन एसपी विजय ढुल पलिया में ही अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम के साथ छानबीन करते रहे, लेकिन नतीजा उम्मीद के माफिक निकलता नहीं दिखाई दिया। इंस्पेक्टर हरिकेश राय ने बताया कि अब तक तो कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed