फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three killed two injured in road accident

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल 

Wed, 03 Jan 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jan 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
three killed two injured in road accident
- फोटो : demo
लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर मंगलवार की शाम खीरी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। उधर बुधवार की सुबह थाना मैलानी क्षेत्र में बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते समय अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



बिना हेलमेट ट्रिपिल राइडिंग, एक की जान गई
बांकेगंज। घटना बुधवार तड़के करीब पांच बजे हुई। थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव पहाड़पुर निवासी वेदप्रकाश का पुत्र रवी(20 ), अमित(19) और रिश्तेदार महावीर(21) बाइक पर सवार होकर गोला से बांकेगंज की ओर आ रहे थे। कोहरे के चलते उनकी बाइक निपनियां गांव मोड़ पर रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे रवी का सिर पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे रवी का भाई और रिश्तेदार सड़क किनारे खाई में जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। कोहरे के चलते घायल हुए दोनों युवक मौके पर करीब दो घंटे तक बेहोश पड़े रहे। हल्का कोहरा छंटने के बाद खाई में पड़े घायलों को राहगीरों ने देख लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों गंभीर घायलों को सीएचसी ले गई। 
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना के बाद परिवार वाले बांकेगंज पुलिस चौकी पहुंचे। मृतक रवी के बड़े भाई उमाशंकर, ताऊ शुभकरन और बहनोई कुलदीप ने चौकी इंचार्ज को शव का पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना-पत्र दिया। चौकी इंचार्ज ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर युवक का शव बगैर पोस्टमार्टम कराए परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होता रवी तो बच जाती जान
बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाने की कीमत रवी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ट्रिपल राइडिंग बाइक सवारों में बाइक चला रहा मृतक युवक रवी अगर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। बाइक के रोड किनारे खड़े बेरी पेड़ से जोरदार टक्कर के बाद बाइक उछल कर खाई में जा गिरी और बाइक चला रहा रवी का सिर पेड़ से टकराने पर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत 
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव ईश्वरीपुरवा निवासी अजय ने बताया कि सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव बसंतीपुर निवासी रामपाल उसके यहां मजदूरी करते थे। रामपाल की आंख में दिक्कत थी। इस पर मंगलवार की सुबह पिता अमर सिंह, रामपाल को लेकर आंख दिखाने सीतापुर आंख अस्पताल गए थे। वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े आठ बजे थाना खीरी के गांव मरखापुर के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता अमर सिंह और मजदूर रामपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ओयल चौकी पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता के पास मिले मोबाइल से कॉल कर परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed