फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three killed in wall collapsing in rubble

दीवार गिरी, मलबे में दबने से तीन मासूमों की मौत

Tue, 23 May 2017 12:04 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 23 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three killed in wall collapsing in rubble
दीवार ‌‌‌िगगिि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

विज्ञापन
फरधान के गांव में मिट्टी की दीवार से खोखा टकराने से हुआ हादसा
गांव परसेहरा बुजुर्ग में लकड़ी का खोखा हटाते समय मिट्टी की दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन मासूमों की मौत हो गई। डीएम-एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। 
सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव के ही रशीद लकड़ी का खोखा अपने सहन में बनी दीवार के किनारे सटाकर रख रहे थे। खोखा टकराने से दीवार सड़क की ओर ढह गई। पड़ोसी जमशाद की पांच वर्षीय पुत्री शबीना, बरकत अली की पांच वर्षीय पुत्री सिमरन और आमीन का आठ वर्षीय पुत्र मोहर्रम वहीं खेल रहे थे। ये बच्चे दीवार के मलबे के नीचे दब गए। शोरशराबा होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर डीएम आकाशदीप, एसपी डॉ. एस चन्नपा, एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी हरीराम वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मासूमों के विलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर खोखा मालिक रशीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी दुखद घटना है। पीड़ितों को दैवी आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी सहायता भी दिलाई जाएगी।
-आकाशदीप, डीएम लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed