{"_id":"65aba86675a23bc43404e88c","slug":"three-hunters-arrested-for-installing-electric-wires-in-dudhwa-forest-in-lakhimpur-kheri-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में बिजली तार लगाते तीन शिकारी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में बिजली तार लगाते तीन शिकारी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Sat, 20 Jan 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
दुधवा नेशनल पार्क की गौरीफंटा रेंज के जंगल में वन विभाग की टीम ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों अपने दो साथियों के साथ जंगल में हांका और बिजली का तार लगा रहे थे। इनके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
दुधवा में पकड़े गए शिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क की गौरीफंटा रेंज के जंगल में शिकार के लिहाज से से हांका व बिजली का तार लगाते तीन शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी मौका पाकर फरार हो गए। इन शिकारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि गौरीफंटा रेंजर विकास कुमार वर्मा, डिप्टी रेंजर रमेश यादव, वन दरोगा ध्रुव कुमार की टीम अन्य वनकर्मियों के जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान गौरीफंटा रेंज की बीट कक्ष संख्या 10 के पास कुछ लोगों की हलचल दिखने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की। टीम ने अशोक, अंकित, रहीश राना निवासी सेड़ाबेड़ा को शिकार के लिए हांका व बिजली के तार लगाते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मौके से नारायन और सरकारी निवासी सेड़ाबेड़ा फरार हो गए हैं। वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पकड़े गए तीन अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन