फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses including cattle shed burnt by fire

आग से पशुशाला सहित तीन घर जले

Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three houses including cattle shed burnt by fire
भीखमपुर। मुल्तानपुर ग्रंट के गांव स्वामीदयालपुर में रात को अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुबाड़े समेत तीन घर जल गए। एसडीएम मितौली ने मौके पर राजस्व की टीम को भेजकर पीड़ितों को सहायता राशि भेजी है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव स्वामीदयालपुर निवासी शेरसिंह के छप्परनुमा घरों में रात 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसियों ने शोर मचाकर गृह स्वामी शेर सिंह को जगाया। तब तक कच्चे मकान पर पड़े सभी छप्पर जलने लगे। पड़ोस में श्रीकृष्ण के घर का छप्पर और मोहकम के पशुबाड़े को भी आग ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

शेर सिंह के मकान में लगी आग से करीब 10 हजार रुपये, जेवर, परचून की दुकान का सामान, बाइक, पंपिंग सेट इंजन, राशन, कपड़े और तीन लाख की नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जबकि पड़ोसी श्रीकृष्ण का एक छप्पर, मोहकम का पशुबाड़ा और ट्रैक्टर हैरो के टायर जल गए। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई नही पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कानूनगो मनु माथुर के नेतृत्व में राजस्व की टीम भेजकर नुकसान का आंकलन कराया। पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री, कंबल और नकद सहायता धनराशि भिजवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed