फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three and a half lakh tricolors will be hoisted in the district from August 13 to 15

Lakhimpur Kheri News: 13 से 15 अगस्त तक जिले में फहराए जाएंगे साढ़े तीन लाख तिरंगे

Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh tricolors will be hoisted in the district from August 13 to 15
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में 13 से 15 अगस्त तक साढ़े तीन लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉकों और नगर निकायों को झंडा तैयार कराने का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉकों को ढाई लाख और नगर निकायों को 99 हजार तिरंगे तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। प्रशासन की निगरानी में सभी विकास खंडों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उपायुक्त एनआरएलएम जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक को 16,600 तिरंगे तैयार कराने का लक्ष्य दिया गया है। समूह की महिलाओं से प्रति तिरंगा 20 रुपये की दर से खरीद की जाएगी। इन्हें 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed