फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three accused of robbing a youth returning after selling milk were arrested

Lakhimpur Kheri News: दूध बेचकर लौट रहे युवक से लूट के तीन आरोपी पकड़े

Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three accused of robbing a youth returning after selling milk were arrested
मोहम्मदी। ग्राम भोगीपुर पाठक निवासी सुनील कुमार यादव उर्फ भूरे से 21 फरवरी को हुई दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीशनल एसपी अमित राय ने बताया कि सुनील दूध बेचकर पसगवां से लौट रहे थे। चौवियापुर मोड़ के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने रॉड मारकर उन्हें रोक लिया और लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पकड़ लिया और दस हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। घायल दूधिया का इलाज सीएचसी में कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग निवासी जीसान, दिल्ली के थाना बलस्वा मुकुंदपुर पार्ट-2 निवासी सुमित उर्फ गुल्लू तथा गांव इमलिया हमीदनगर निवासी अवधेश यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और 2,500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वादी मुकदमा सुनील और अवधेश यादव साले-बहनोई हैं। दोनों का 22 हजार रुपये का लेन-देन था। इसी को लेकर घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed