फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Threatened again after being released from jail, report filed

Lakhimpur Kheri News: जेल से छूटते ही फिर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Threatened again after being released from jail, report filed
लखीमपुर खीरी। शहर के देवकली रोड स्थित सुभाषनगर निवासी रिंकी कश्यप ने एक युवक पर घर के बाहर असलहा लेकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिंकी पत्नी दीपक कश्यप ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पुत्र अमन कश्यप का मोहल्ला कुंतीपुरमा निवासी विनय त्रिवेदी से विवाद हुआ था। इस दौरान विनय ने अमन को गोली मार दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी करीब 15 दिन पहले जेल से रिहा होकर आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि रिहाई के बाद से विनय अपने भाई और अन्य साथियों के साथ घर के आसपास आकर गाली-गलौज करता है और तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देता है। इससे परिवार दहशत में है। रिंकी ने बेटे के साथ जानमाल का खतरा बताया है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed