{"_id":"ccb5218218e01afb6b0ec260abb5d095","slug":"threat-to-one-priest-when-condidate-on-elected-as-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी का चुनाव हारने के बाद पुजारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी का चुनाव हारने के बाद पुजारी से मांगी रंगदारी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Jan 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतारा स्थित मंदिर के पुजारी जनार्दन दास सादिक चेला स्वामीदास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव के ही रामखेलावन ने अपनी पत्नी को हाल में ही प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। तब उन्होंने रामखेलावन के बजाय दूसरे प्रत्याशी को सपोर्ट किया था। चुनाव परिणाम में रामखेलावन की पत्नी हार गई थी, जिससे रामखेलावन रंजिश मानने लगा। पुजारी का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रामखेलावन अपने चार अन्य साथियों के साथ असलहे-लाठियों से लैस होकर मंदिर पर पहुंचा। इसके बाद सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चुनाव में हराने का आरोप लगाया, फिर चुनाव में पांच लाख रुपये खर्च होने का हवाला देते हुए इतनी ही राशि की रंगदारी मांगी। रंगदारी के तौर पर पांच लाख रुपये एक सप्ताह में देने का अल्टीमेटम देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामखेलावन, छत्रपाल, वेदनाथ, छोटे निवासी गौरतारा और सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव पिपरिया निवासी रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच महेवागंज चौकी इंचार्ज समीर जावेद को सौंपी गई है।
विज्ञापन