फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Threat to bomb Mayawati, police busy in investigation

Lakhimpur Kheri News: मायावती को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Threat to bomb Mayawati, police busy in investigation
निघासन। कोनहापुरवा के बसपा के सेक्टर अध्यक्ष रमेश गौतम ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर एक किराना व्यवसायी पर बसपा सुप्रीमो मायावती को बम उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रमेश की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यकर्ता थाने भी गए और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रमेश कुमार गौतम ने बताया कि वह जब आरोपी की दुकान से होकर निकलते हैं तो व्यापारी बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। 13 तारीख को उसने जाति सूचक अपशब्द कहते हुए कहा कि उसका बस चले तो मायावती को फूलों की माला में बम लगाकर उड़ा दें। रमेश ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि मायावती को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आई है। दरोगा आदित्य यादव को जांच के लिए लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed