फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Those who have done excellent work in the upliftment of society honored

Lakhimpur Kheri News: समाज के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Tue, 09 Apr 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Those who have done excellent work in the upliftment of society honored
समाज के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते अतिथि।
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड स्थित एक बारात घर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम हुए समारोह में फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक अमन गिरि, स्वर्गीय अरविंद गिरि फाउंडेशन के संस्थापक जनार्दन गिरि ने नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने शिक्षा, चिकित्सा, काव्य, साहित्य, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुशील मोहन कुडेशिया, राम अवतार विश्वकर्मा, श्रीराम जायसवाल, शशि बाला रावड़ा, केशव अग्रवाल, राजेश साहनी, मधुकर सैदाई, नरेंद्र देव शर्मा, विश्व अवतार रस्तोगी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं स्वर्गीय डॉ. मूलचंद मिश्र, स्वर्गीय गुरुचरण सिंह, स्वर्गीय वहीदुल्ला खां, स्वर्गीय डॉ. श्रीचंद वर्मा को छोटी काशी गौरव सम्मान दिया गया। यह सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, अवधेश सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, केके शुक्ला, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed