फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time the Sawan fair will be organised in a different format, the corridor will be completed by the end of May

Lakhimpur Kheri News: इस बार बदले स्वरूप में सजेगा सावन मेला, मई के अंत तक पूरा होगा कॉरिडोर

Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
This time the Sawan fair will be organised in a different format, the corridor will be completed by the end of May
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले से पहले निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर को पूर्ण कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था को तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और विधायक अमन गिरि के साथ कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला ने उन्हें परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। मानचित्र के आधार पर दिसंबर, 2024 से अब तक कराए गए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

अमृत अभिजात ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष और महत्वाकांक्षी योजना है। सावन मेला नजदीक है और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस बार श्रद्धालुओं को कॉरिडोर का बदला हुआ और विकसित स्वरूप देखने को मिलेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि बीच में आए व्यवधानों के कारण निर्माण कार्य निर्धारित समय से लगभग दो माह पीछे चल रहा है, लेकिन इसे मई के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए नाइट ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जुलाई में सावन शुरू होने से पहले जून में सभी सुविधाओं का ट्रायल कराया जाएगा और जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा। निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा डीएम के नेतृत्व में की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन डॉ. कल्याण सिंह, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के जीएम राकेश वर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक ऋत्यक मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed