फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time the longest fast will be of 13 hours and 57 minutes

Lakhimpur Kheri News: इस बार 13 घंटे 57 मिनट का होगा सबसे बड़ा रोजा

Wed, 05 Mar 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
This time the longest fast will be of 13 hours and 57 minutes
लखीमपुर खीरी। रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। जिले के रोजेदारों के लिए इस बार का सबसे लंबा रोजा 13 घंटे 57 मिनट का होगा। ये सबसे आखिरी यानी 30वां रोजा होगा।
विज्ञापन

रमजान के इस पाक महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग व युवा सभी शामिल हैं। शनिवार शाम चांद दिखने के बाद रविवार से तकरीबन हर अकीदतमंद लोग रोजा रख रहे हैं। रोजे के साथ रात में तरावीह की नमाज भी अदा की जा रही है। छोटी–बड़ी सभी मस्जिदों में इसका इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

इस बार शहर में पहले रोजे की सहरी सुबह 5 बजकर तीन मिनट पर खत्म हुई और इफ्तार शाम 6 बजकर 11 मिनट पर किया गया। इस लिहाज से पहले रोजे की अवधि 13 घंटे 8 मिनट रही। यहीं से इस बार के रमजान की शुरुआत हुई। अब इसी तरह सहरी खत्म होने का टाइम कम होता जाएगा और इफ्तार करने का वक्त बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किए गए रमजान कैलेंडर और इस्लामी जानकारों के मुताबिक 29वें रोजे की सहरी खत्म का वक्त सुबह 4 बजकर 31 मिनट है, वहीं इफ्तार 6 बजकर 27 बजे शाम को होगा। इस हिसाब से यह रोजा 13 घंटे 56 मिनट तक रखा जाएगा। इसी तरह अगर 30वां रोजा रखा गया तो उसकी खत्म सहरी सुबह 4 बजकर 30 बजे होगी, जबकि इफ्तार 6 बजकर 27 बजे किया जाएगा।

इसलिए इस आखिरी रोजे की अवधि में एक मिनट का और इजाफा होगा। मतलब, ये रोजा कुल 13 घंटे 57 मिनट का होगा। अगर 30वां रोजा न हुआ और ईद हो गई तो 29वां रोजा ही इस बार का सबसे बड़ा माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed