{"_id":"65ac24a24b5ec500e70d0ce8","slug":"thieves-took-away-goods-worth-lakhs-from-a-locked-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-13315-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद मकान से लाखों का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद मकान से लाखों का माल समेट ले गए चोर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान संवाद
मैगलगंज। चोरों ने कस्बे के औरंगाबाद मार्ग पर बंद पड़े सोमपाल सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इससे पुलिस गश्त की भी पोल खुल गई है।
कस्बा निवासी सोमपाल सिंह शुक्रवार को परिवार समेत पैतृक गांव बरदहा गए थे। घर बंद था। इसी रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। बक्सों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, कैमरा, इन्वर्टर की बैटरी, घरेलू गैस सिलिंडर और अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह मकान के बाहर स्थित दुकानदार ने घर का मेन गेट खुला देखा तो सोमपाल को सूचना दी।
गृहस्वामी गांव से वापस आए तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। संवाद