फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves targeted five houses in one night

चोरों ने एक रात में पांच घरों को बनाया निशाना

Wed, 04 Aug 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted five houses in one night
ओयल। मोहल्ला मुराउनटोला में सोमवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोर इन घरों में घुसकर करीब 75 हजार रुपये समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला के पुतन्नी लाल मौर्य ने बातया कि सोमवार की रात घर के सभी सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे और पुत्र दिलीप व उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे खेतों में लगे कटीले तार काट कर दीवार पर चढ़े और जीने में दरवाजा न लगे होने का फायदा उठा कर उनके कमरे में घुुस गए। वहां रखे बक्सों से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और एक बैग में रखे 25 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर जगजीवन राम के घर में घुसे। जगजीवन राम ने बताया कि चोर उसके घर के पीछे बन रहे आवास के पिलर से चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी से 30 हजार की नकदी और जेवर ले गए। इसी रात चोरों ने सोबरलाल मौर्या के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोबरन लाल के मुताबिक, भाई जगजीवनराम के घर की छत से छत लगी होने के कारण चोर उनके घर में घुस गए। कमरे में रखे पांच हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह सामान बिखरा देख घटना के बारे पता चला।
चौथी घटना के पीड़ित रमेश ने बताया कि उसके किसी भी कमरे दरवाजे नहीं लगे हैं, छत से उतरे चोरों ने कमरे में रखे 15,500 रुपये और एक सोने की माला ले गए। पांचवी घटना मोहल्ले के आखिर में पश्चिम दिशा की ओर लीची की बाग के पास की है। पीड़ित रामनरेश गौतम ने बताया कि लीची की बाग की ओर से पटरे के सहारे चोर उनके मकान की छत पर चढ़े और बड़े बेटे के कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह बक्सा घर से करीब 200 मीटर दूर राजू सिंह के खेत के पास मिला। उसमें रखी एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक मटर माला, एक नाक का फूल व दो हजार की नकदी ले गए। कपडे़ भी फटे मिले। छोटे बेटे के कमरे का भी ताला टूटा मिला और सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली है, पीड़ितों के घर जाकर मौका मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है।
काकोरी में दीवार काटकर नगदी
जेवर समेत दो लाख की चोरी
संसारपुर। काकोरी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर करीब 14 हजार रुपये और जेवर समेत दो लाख का सामान चुरा लिया।
थाना मैलानी के काकोरी निवासी बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। मकान के पीछे बने प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी को फांदकर चोर मकान में दाखिल हो गए और पिछले कमरे की दीवार काटकर घर के अंदर प्रवेश कर गए।
चोर कमरे में रखी अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखा एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने के कुंडल, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एक कमर बिछुआ सहित लगभग 14 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह जब शौच के लिए ग्रामीण निकले तो प्राथमिक विद्यालय में लगे पेड़ के नीचे बक्सा व बिखरा सामान देखकर दंग रह गए, जिसके बाद बिजेंद्र को उनके घर में चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। संवाद

चोरी का खुलासा, दो आरोपी जेल भेजे
धौरहरा। दो साल पहले कलुवापुर गांव स्थित दि एलीट एकेडमी में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कलुआपुर स्थित विनोद की बाग में कुछ लोग खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छोटा मुन्ना उर्फ मोबिन पुत्र अब्दुल हसन निवासी ग्राम ड्यीढे डीह थाना तंबौर जिला सीतापुर और शरीफ उर्फ नाजिम पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम कलुवापुर थाना धौरहरा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कलुआपुर स्थित दी एलीट एकेडमी में 15 जुलाई 2019 को चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए लाइसेंसी रिवाल्वर, दो कारतूस, जेवरात और एक अवैध तमंचा बरामद किया। आरोपियों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed