{"_id":"68ecd114014ca5c54c042b9e","slug":"thieves-stolen-jewellery-from-jeweller-shop-near-the-police-post-in-lakhimpur-kheri-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पुलिस चौकी के पास सराफ की दुकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी, चोरों ने शटर तोड़कर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पुलिस चौकी के पास सराफ की दुकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी, चोरों ने शटर तोड़कर की वारदात
Mon, 13 Oct 2025 03:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Oct 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
दुकान में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित सराफ की दुकान का शटर व चैनल को तोड़कर रविवार रात चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कस्ता कस्बे में पुलिस चौकी के चंद कदम दूरी पर जीतू ज्वेलर्स नाम से दुकान है। यह दुकान लखीमपुर के रहने वाले सत्येंद्र रस्तोगी की है। वह प्रतिदिन दुकान बंदकर लखीमपुर को चलते जाते हैं। रविवार शाम को भी वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी वक्त चोर उनकी दुकान में लोहे के चैनल व शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखे सोने, चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सुबह सत्येंद्र जब दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर
पीड़ित के मुताबिक चोर करीब छह किलो चांदी, 16 ग्राम सोने के जेवर सहित दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए। दुकान में रखी अलमारी का लॉकर बंद मिला है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने दुकान का मौका मुआयना और पीड़ित सराफ से पूरी जानकारी की।
विज्ञापन