{"_id":"6acfcdc233cd43f49e02c126","slug":"thieves-break-into-farms-steal-irrigation-equipment-lakhimpur-news-c-120-lkh1010-187463-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेतों में चोरों की सेंध, चोरी कर रहे सिंचाई उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेतों में चोरों की सेंध, चोरी कर रहे सिंचाई उपकरण
Thu, 15 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेल की मोटर और बिजली की केबिल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। औरंगाबाद से लेकर खूटी खुर्द, रायपुर, तिर्कोलिया और चौगानपुर तक हुई वारदातों से किसान परेशान हैं। सिंचाई के उपकरण चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ खेतों की सिंचाई प्रभावित होने की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
औरंगाबाद में शकील अंसारी के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी होने की सूचना है। खूटी खुर्द में पूर्व प्रधान बाबूराम और रायपुर में नवाब कल्बे हैदर के ट्यूबवेल से बिजली की केबिल चोरी हुई है। तिर्कोलिया और चौगानपुर में भी केबिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही वारदातों से किसान अपने खेतों में लगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि मोटर या केबिल चोरी होने से सिंचाई बाधित हो जाती है। उपकरण दोबारा लगवाने में भी खर्च उठाना पड़ता है। घटनाओं की सूचना औरंगाबाद चौकी प्रभारी को दी गई है। किसान चोरी गए सामान की बरामदगी और वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि चोरी की घटनाएं संज्ञान में आई हैं। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटनाओं का अनावरण किया जाएगा।