फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   They were flaunting their status in a rented Scorpio and reached the police station

Lakhimpur Kheri News: किराये की स्कॉर्पियो से झाड़ रहे थे रुतबा, पहुंचे कोतवाली

Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
They were flaunting their status in a rented Scorpio and reached the police station
कोतवाली में खड़ी स्काॅर्पियो। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी दो छात्रों ने लखनऊ से किराये पर दो स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर शहर में दोस्तों के साथ घूमना शुरू किया। दोनों स्कॉर्पियो के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रुतबा दिखा रहे थे।
विज्ञापन

कई महीने तक किराया न देने पर ट्रैवल एजेंसी की ओर से प्रतिनिधि लखीमपुर पहुंचा तो विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया और दोनों स्कॉर्पियो सीज कर दीं।
विज्ञापन

पूछताछ में मोहल्ला मिश्राना निवासी हर्ष गुप्ता और आदर्श मिश्रा ने बताया कि उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर स्थित रेल विहार कॉलोनी की वंदना रेडी फॉर राइड ट्रैवल एजेंसी से कुछ महीने पहले दो स्कॉर्पियो 71-71 हजार रुपये किराये पर ली थीं। इसके बाद दोनों स्कॉर्पियो लेकर लखीमपुर आ गए और दोस्तों के साथ घूमने लगे। इसी दौरान वे स्कॉर्पियो के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे। कई बार किराया मांगने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो ट्रैवल एजेंसी संचालक वंदना के पुत्र अक्षत लखीमपुर पहुंचे। उन्होंने दोनों से किराया मांगा, लेकिन वे भुगतान नहीं कर सके। इस पर अक्षत ने स्कॉर्पियो वापस ले जाने की बात कही, जिस पर विवाद हो गया। सोमवार देर शाम सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed