फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be seven-hour power cut in the city from today till March 10, locality-wise.

Lakhimpur Kheri News: शहर में आज से 10 मार्च तक सात घंटे मोहल्लावार होगी बिजली कटौती

Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
There will be seven-hour power cut in the city from today till March 10, locality-wise.
लखीमपुर खीरी। आज से 10 मार्च तक रोजाना सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर विद्युत निगम ने जारी कर दिया है। मोहल्लावार रोस्टर के अनुसार रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह पेयजल सहित अन्य जरूरी कार्य कटौती से पहले निपटा लें, ताकि दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रीवैंप योजना के तहत शहर में नए तारों का जाल बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। इसका कटौती रोस्टर जारी किया गया है। बताया कि आज मोहल्ला नई बस्ती, सेठ घाट चौराहा, फत्तेपुर बगिया, महराजनगर, बुखारीटोला, छाउछ नहरिया के पास, प्रधान चक्की के पास, गोटैयाबाग, पिपरिया शिव मंदिर, नौरंगाबाद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती रही।
विज्ञापन

कल यानी पांच मार्च को आयुष नर्सिंग होम के पास नई बस्ती, अर्जुनपुरवा, बाबूराम सर्राफनगर, हनियां टोला, छाउछ चौराहा, राजगढ़, नहर भंसडिया, मंजू त्यागी वाली गली, प्यारेपुर, पंडितपुरवा और छह पांच को नई बस्ती, नौरंगाबाद, सेठ घाट चौराहा, फत्तेपुर बगिया, रौजा टोला, निकट बीआरसी विद्यालय छाउछ, राजगढ़ हर्ष राही ढावा के पास, गोटैयाबाग, ऑफीसर कॉलोनी में कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मार्च को महेंद्र तिवारी छाउछ, केपी बैंक्वेट हॉल, गोला रोड, पंजाबी कॉलोनी, पटेलनगर, नई बस्ती, पंडितपुरवा, अर्जुनपुरवा, गौशाला, प्यारेपुर, सत्तासराय और आठ मार्च को छाउछ चौराहा, राजगढ़, लालपुर स्टेडियम, आयुष नर्सिंग होम के पास, नायरा पेट्रोल पंप के पास, सेठ घाट चौराहा, नौरंगाबाद, पिपरिया शिव मंदिर, मदरसा डीडपुर में कटौती प्रभावी रहेगी।
नौ मार्च को नई बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, पटेल नगर, महेंद्र तिवारी छाउछ, अर्जुनपुरवा, फत्तेपुर बगिया, प्यारेपुर, रोजा टोला और 10 मार्च को नगर पालिका के पास, सेठघाट चौराहा, बाबूराम सर्राफा नगर, सत्तासराय, नियर बीआरसी छाउछ विद्यालय, पंजाबी कालोनी, उदयपुर, पिपरिया शिव मंदिर, नौरंगाबाद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती रहेगी।


रविवार को पूरे दिन होती रही ट्रिपिंग

लखीमपुर खीरी। बारिश की वजह से शनिवार को राजापुर उपकेंद्र में अंडरग्राउंड फाल्ट आने से पूरे दिन आपूर्ति नहीं मिल सकी थी। आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। वहीं फाल्ट खोजने में विभागीय कर्मचारी और अफसरों ने पूरा दिन लगा दिया। शाम चार बजे फाल्ट मिलने के बाद छह बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकी। आधी रात को फिर से बत्ती गुल हो गई, जो रविवार सुबह तक नहीं आई। सुबह छह बजे से दोपहर तक कई बार ट्रिपिंग होती रहती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed