{"_id":"65f9cecab1d255e9350e327e","slug":"there-will-be-a-ban-on-leave-of-doctors-and-other-medical-staff-on-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116372-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टी पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टी पर रहेगी रोक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। होली पर सभी डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। साथ ही अभी से इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि आने वाले मरीजों को उचित इलाज मिल सके। अतिरिक्त दवाओं की मांग भी की गई है।
होली पर सड़क हादसे होने के साथ ही मारपीट सहित कई घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। जिला अस्पताल के साथ ही जनपद की सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला अस्पताल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 और 25 मार्च को अन्य दिवस की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वैसे तो पर्याप्त बेड हैं, लेकिन होली को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर दस अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएंगे। सीएमएस डॉ.आईके राम चंदानी ने बताया कि होली को लेकर अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गईं हैं। दवाओं की अतिरिक्त डिमांड की जा चुकी है।
आंख-कान-नाक व स्किन के लिए घातक है केमिकल रंग
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईकेराम चंदानी ने बताया कि होली पर बाजार में कई प्रकार के केमिकल युक्त रंग बिकते हैं। यह रंग शरीर के लिए काफी घातक होते हैं। रंग स्किन को तो नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही अगर आंख में पड़ जाए तो स्थिति घातक हो सकती है। जिला अस्पताल में हर वर्ष इस तरह के मामले आते हैं। ऐसे में बहुत ही सावधानी पूर्वक रंग खेले। अगर धोखे से रंग पड़ भी जाए तो अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
एंबुुलेंस कर्मियों को दिए गए निर्देश
एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र ने बताया कि होली को लेकर 102, 108 एबुलेंस सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके लिए सभी चालक व ईएमटी को निर्देश जारी किए जा चुके है। आपदा स्थित से निपटने के लिए एबुलेंस सेवा रहेगी, ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।