{"_id":"6d8e5a1613b84d834adefa4d5e9e7bf7","slug":"there-were-also-places-fifth-day-cycling-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जगह-जगह निकलीं साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जगह-जगह निकलीं साइकिल यात्रा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Aug 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा पांचवें दिन भी जगह-जगह निकाली गई। पांच अगस्त से शुरू हुई यात्रा के पांचवें दिन रविवार को गोला में विधायक विनय तिवारी और जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने साइकिल चलाई। इधर लखीमपुर विधानसभा में सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परागदत्त गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, शुभेन्दु सिंह भइयाजी ने साइकिल चलाई।
गोला गोकर्णनाथ। कार्यकर्ता लाल टोपी पहने कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में एकत्र हुए। जहां से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा को जन जागरण के लिए रवाना किया। यात्रा में संचालन की कमान मनीष भारती ने संभाल रखी थी। नगर की सड़कों से होते हुए कृषक समाज इंटर कॉलेज में ही यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर बिजुआ ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, अशोक वर्मा, डॉ. अमितांशु मिश्र पुच्ची, श्रीकांत तिवारी, नितिन तिवारी, राजेश गुप्ता, शाश्वत केडिया, अरुण दीक्षित आदि कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल थे।
अलीगंज। माहेश्वरी राइस मिल से विधायक विनय तिवारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा को सांसद रवि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शत्रोहन अवस्थी, वीरेंद्रपाल वर्मा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिपरिया धनी। मोहम्मदी विधानसभा के गांव मूड़ानिजाम में महिला आयोग की सदस्य आसमा सिद्दीकी ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर रशीद खां, रामकैलाश यादव, साजिया आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। यहां जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाली गई। युवा नेता हिमांशु पटेल और क्षेत्र पंचायत प्रमुख इफ्तिखार खां के नेतृत्व में कस्बा से लेकर गांव तक साइकिल चलाई गई। उधर गांव नयागांव चौराहे से ग्रंट नंबर 10 किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष ब्रज किशोर मिश्र के नेत्तृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा में वसीम खां, मुकेश जायसवाल, वीरेन्द्र भार्गव, वेदप्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
‘भाजपा से जनता का मोहभंग हुआ’
गोला गोकर्णनाथ। साइकिल यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उप्र मत्स्य विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने सांसद रवि के आवास पर अमर उजाला से अनौपचारिक वार्ता में बताया कि भाजपा अपनी अंदरूनी खींचतान से इतनी चिंतित है कि उसे कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। देश की जनता को अच्छे दिन आएंगे का झूठा सपना दिखाकर केंद्र में भाजपा की सरकार बन तो गई पर उसके झूठे वायदों की पोल खुलने पर सालभर में ही उससे लोगों का मोहभंग हो गया है।
पलियाकलां। सपा नेता रेहान खां, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी, सयुस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जावेद अख्तर आदि ने भी साइकिल यात्रा निकाली।
मितौली। कस्ता विधायक सुनील लाला की अगुवाई में निकली समाजवादी साइकिल यात्रा गांव रौतापुर से शुरू हुई और दर्जनों गांवों में घूमी।