{"_id":"61803b6e3c3e1b75e37ccef8","slug":"there-was-no-jam-on-the-festival-police-did-diversion-of-major-roads-lakhimpur-news-bly4648239100","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर न लगे जाम, पुलिस ने प्रमुख मार्गों का किया डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर न लगे जाम, पुलिस ने प्रमुख मार्गों का किया डायवर्जन
विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर देर रात तक गुलजार रहा सदर बाजार।
चौपहिया और तिपहिया वाहनों का बाजार में रहेगा प्रवेश निषेध
सादे वस्त्रों में महिला पुलिस की लगाई गई ड्यूटी, कोबरा व मोबाइल टीमें करेंगी पेट्रोलिंग
लखीमपुर खीरी। धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और सड़कों पर जाम की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। वहीं चौराहों पर बैरियर बनाए गए हैं, जहां पर चौपहिया व तिपहिया वाहनों को रोका जाएगा। सिर्फ दोपहिया वाहन ही बाजार में प्रवेश कर पाएंगे।
यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा तक, हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा व मिश्राना तक, हमदर्द तिराहे से कंपनीबाग तक, सदर चौराहे से अस्पताल तिराहा, गुरुगोविंद चौक से सौजन्या चौराहे तक चार पहिया, तीन पहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, जिसके लिए यहां पर बैरियर भी बनाए गए हैं। रोडवेज बस स्टॉप से गुरुगोविंद सिंह चौक, लोहिया भवन, कचहरी तिराहा, डीसी रोड होते हुए सौजन्या तिराहे के लिए आवागमन रहेगा। इसी तरहराजापुर से सौजन्या की तरफ से आने वाले सभी चार पहिया, तीन पहिया, रोडवेज बस डीसी रोड, कचहरी से लोहिया भवन, जीआईसी, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए बस स्टॉप के लिए जाएंगे।
वाहनों की पार्किंग के लिए विलोबी हाल, पावर हाउस व स्कूल के पास खाली जगह, ओवरब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन, बंद पेट्रोल पंप, बसंत टाकीज के खाली स्थानों को चिह्नित किया गया है। सुरक्षा के लिए संकटा देवी, मेला मैदान, धर्मशाला, सदर चौराहा, हमदर्द तिराहा, मिश्राना चौराहा, कंपनीबाग, नौरंगाबाद, सौजन्या, डॉन बॉस्को नहर पुलिया, राजापुर, एलआरपी, गुरुनानक नहर पुलिया, देवकली मोड़ भंसडिया रेलवे क्रॉसिंग के पास जनपदीय पुलिस का पिकेट एवं यातायात पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान सादे वस्त्रों में महिला पुलिस की भी ड्यूटी रहेगी। कोबरा व मोबाइल टीमों द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान बाजार में वाहनों की आवाजाही होने से जाम लगता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बाजार में चार पलिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश दिवाली तक बंद किया गया है। वाहनों को बाहर ही रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। कोबरा मोबाइल टीमें गश्त करेंगी। - अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी/ट्रैफिक