फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is not a single cardiologist in the district with a population of 40 lakhs.

Lakhimpur Kheri News: 40 लाख की आबादी वाले जिले में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं

Tue, 30 Apr 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
There is not a single cardiologist in the district with a population of 40 lakhs.
लखीमपुर/ओयल। चालीस लाख से ज्यादा की आबादी वाले जिले में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। जबकि, चार दिनों में चार लोगों की जान चली गई। इनमें 25 से 45 साल के उम्र के लोग शामिल हैं। खास बात है कि हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले लोगों को दिल की बीमारी नहीं थी और न इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में लोगों के रहने, खाने पीने का तरीका बदल गया है। लोग मेहनत करने से बचते हैं। बाहर का खाना खाने से ब्लड में कोलस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है। इसमें युवाओं में हृदय रोग की समस्या बढ़ी है। बैठे-बैठे काम करने से भी हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

कम से कम एक सप्ताह में 120 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें। खान-पान पर कंट्रोल करें। यदि बीपी की समस्या है तो उसे दवाएं लेते रहें। मौसमी फल, पत्ते वाली सब्जियां रोज खाना चाहिए। एल्कोहल और ध्रूमपान से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में इनकी हुई मौत
25 अप्रैल- शहर निवासी भाजपा 25 वर्षीय अमिय त्रिपाठी।
27 अप्रैल - एफसीआई के टेक्नीशियन आसिस्टेंट विष्णु वर्मा।
28 अप्रैल- लगुचा निवासी 38 वर्षीय ज्ञानेंद्र वर्मा।
28 अप्रैल - मैलानी निवासी शिक्षक 47 वर्षीय रियाजुद्दीन।
------------
जनपद में अभी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज बनने पर मिल जाएंगे।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed