फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no electricity on the border for seven years, it becomes dark in the evening

Lakhimpur Kheri News: सात सालों से बाॅर्डर पर नहीं है बिजली, शाम होते हो जाता है अंधेरा

Sun, 10 Aug 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity on the border for seven years, it becomes dark in the evening
गौरीफंटा बार्डर पर लगा खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर तैनात आधा दर्जन सरकारी विभागों में पिछले करीब सात सालों से बिजली नहीं है। इससे शाम होते ही विभागों के दफ्तर अंधेरे में डूब जाते हैं। यहां तैनात कर्मियों को बिजली न होने से गर्मी व अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। बाॅर्डर पर एक-दो विभागों में जनरेटर व सोलर पैनल के सहारे कुछ घंटे बिजली जलाने की सुविधा ही मात्र है।
विज्ञापन

सालों से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलवाने और विभाग द्वारा रुचि न लेने के अलावा वन विभाग की एनओसी न मिलने से बाॅर्डर पर बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इस बारे में बिजली विभाग से बताया गया है कि ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाने में मोटा खर्च आएगा और कोई भी विभाग उस खर्च को भरने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा बाॅर्डर पर कई विभागों पर बिजली बिल भी बाकी है। इसके कारण ही बिजली काटी गई थी। सात वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक बार्डर पर बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा बार्डर पर तैनात एसएसबी, पुलिस, कस्टम, वन विभाग, इमीग्रेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही वन विभाग की कैंटीन संचालकों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्टम व एसएसबी कार्यालय में रात नौ व दस बजे तक जनरेटर से कार्यालयों में बिजली जलती दिखाई देती है जबकि पुलिस, वन विभाग व इमीग्रेशन में केवल सोलर लाइट लैंप से ही प्रकाश की व्यवस्था की जाती है। जनरेटर बंद होने के बाद बार्डर अंधेरे में डूब जाता है। इस बारे में बार्डर पर तैनात कार्यालयों के अधिकारियों का कहना है कि जब से वह आए हैं उससे पहले यहां बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग की मानें तो वन विभाग से एनओसी नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से बार्डर तक बिजली नहीं जा पा रही है और बार्डर पर जो ट्रांसफार्मर लगा है वह भी काफी पुराना है। उसको बदलवाने के लिए भी विभाग से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed