{"_id":"6887b9f37b8a3f3e4e055e6c","slug":"there-is-no-electricity-for-five-days-angry-villagers-protested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151824-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से बिजली नहीं, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से बिजली नहीं, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मझगईं उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते वनघुसरी के ग्रामीण। संवाद
मझगईं। विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल होने के चलते वनघुसरी गांव की बिजली काट दी गई थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने मझगईं उपकेंद्र पहुंचकर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। इस बारे में विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि बिल जमा होने के बाद ही लाइन जोड़ी जाएगी।
पलिया-निघासन मार्ग किनारे बसे वनघुसरी गांव में बीते पांच दिनों से बिजली नहीं है। जिसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिजली न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर नाराज ग्रामीण बलराम, रंजीत, विजय पाल, मेलाराम, रंजीत, पंकज, तीर्थराम, पवन, रामलखन, सेवकराम, उत्तम कुमार आदि मझगईं उपकेंद्र पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया।
बिजली न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि उनका बिजली बिल जमा है, बावजूद इसके पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। जिनका बिल बकाया हो उनकी ही बिजली काटी जानी चाहिए। इस बारे में लाइनमैन राजू ने बताया कि बिल जमा करने के लिए अधिकारियों का दबाव है जिसके चलते पूरे गांव का बिजली बिल बकाया होने के कारण लाइन काटी गई है। बिल जमा होने के बाद ही लाइन जोड़ी जाएगी।